मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ऐसे कपल्स हैं, जिनका शादीशुदा जीवन एक क्यूट सी लव स्टोरी से शुरू हुआ। इनके बैकग्राउंड में जमीन आसमान का फर्क था। लेकिन प्यार और आपसी समझ के दम पर उन्होंने जिस तरह से न सिर्फ परिवार को सहेजकर रखा बल्कि अपने एम्पायर को भी बड़ा करते गए, वो बेमिसाल है। कई तरह की चीजों से जिंदगी में गुजरने के बाद भी इनका बॉन्ड हेल्दी और हैपी बना रहा। यही तो वजह है कि न जाने कितने लोग इस जोड़े को अपना आइडल मानते हैं।
इसी की एक झलक तब भी दिखी, जब मोहन भागवत अंबानी के घर एंटीला पहुंचे। आरएसएस प्रमुख को विदा करने के बाद जिस तरह से मुकेश और नीता के बीच क्यूट बातचीत हुई, उसे देख तो उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को भी हंसी आ गई। और आप भी जब इससे जुड़े वीडियो को देखेंगे, तो फेस पर स्माइल आ ही जाएगी।
इतना ही नहीं जिस तरह से इस मौके पर नीता अंबानी और उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी नारंगी रंग के कपड़ों में मैचिंग करते दिखे, वो भी काफी अडोरेबल था।
