मेरठ के गंगा हाईट्स अपार्टमेंट में आज वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 मनाया गया. एक मौके पर अपार्टमेंट के निवासियों ने फूल और फलों के 101 पौधे अपार्टमेंट परिसर में लगाये है.

फूलों के पौधों में रात की रानी, चांदनी, गुलाब, मौंगरा और फलों में नीबू, फासला, जामुन, ककरोंदा के पौधे लगाये गये.

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपार्टमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मित्तल, प्रमोटर हरदन मलिक, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र राजपूत, रेजीडेन्ट्स में विक्रम कथूरिया, सीपी सागर, राजीव चौधरी, जितेन्द्र गुप्ता, प्रमोद राजपूत, नीलम मित्तल, पूनम गोयल, विधि कथूरिया, अनुष्का, ऐली, रिद्धिमा शावी, इप्शिता, हर्षी गुप्ता, मनु त्यागी समेत कई बच्चे भी शामिल थे.

अध्यक्ष अरविन्द कुमार मित्तल ने इस मौके पर बच्चों को वृक्षों के महत्व भी बताये.



वृक्षारोपण का शुभांरभ गंगा हाईट्स के प्रमोटर हरदन मलिक और एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार मित्तल ने किया. अपार्टमेंट के सुरक्षा सहयोगी दीपक शर्मा और सोनू का भी वृक्षारोपण में योगदान रहा.


