लखनऊ- पेपर लीक मामले में फंसे सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ लगातार खुलासे हो रहे है. पेपर लीक माफिया बेदी राम की वजह से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर भी मुसीबतों से घिरे हुए दिखाई दे रहे है. फिर से पेपर लीक माफिया विधायक बेदी राम पर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

बेदीराम जौनपुर जिले में जलालपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है. वहां उसकी हिस्ट्रीशीट 17 A प्रचलित है.2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी.
