जालौन में थाने के सरकारी आवास में मौत का शिकार बने थानेदार अरूण कुमार राय और सिपाही मीनाक्षी शर्मा के बीच अवैध प्रेमसंबध थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मीनाक्षी को इंस्पैक्टर ने 3 लाख रूपये का सोने का हार गिफ्ट किया था. मीनाक्षी के पास 3 मंहगे फोन मिले है. मीनाक्षी की मंहगी यात्राओं का खर्चा भी थानेदार उठाते थे.
चर्चा है कि मीनाक्षी ने उनका पीछा छोड़ने के लिए 25 लाख की मांग रखी थी.
मीनाक्षी जालौन के कौंच थाने में तैनात थी और इंस्पैक्टर अरूण कुमार राय कुठौंद थाने के थानेदार थे. वर्तमान में मीनाक्षी 10 दिन की छुट्टी पर थी और इंस्पैक्टर अरूण कुमार राय के साथ थी. मीनाक्षी शर्मा मेरठ के दांदूपुर गांव की निवासी है.
मीनाक्षी जालौन से पहले पीलीभीत में तैनात रही. यहां उसने सिपाही मोहित खोखर पर शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप लगाये थे. मोहित खोखर और मीनाक्षी के बीच प्रेमसंबध थे. मोहित ने मीनाक्षी को धोखा देकर बागपत की एक लड़की से शादी कर ली तो मीनाक्षी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था.
मोहित खोखर इस केस में दो महीने जेल में रहा. वर्तमान में वह बदायूं में तैनात है. पुलिस जांच में मीनाक्षी के आरोप सही पाये गये थे.
थानेदार की मौत के मामले में भी यह आशंका है कि मीनाक्षी और थानेदार के बीच अंतरंग संबधों के वीडियो मीनाक्षी के पास थे. पुलिस को मीनाक्षी के मोबाइल्स से बहुत सारे सबूत मिले है. थानेदार और मीनाक्षी के संबधों की जानकारी उनकी पत्नी को भी थी. वह ये भी जानती थी कि थानेदार साहब मीनाक्षी पर दिल खोलकर पैसा लुटा रहे है.
