अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी सभा के दौरान गोली चलाई गई है. गोली उनके कान को छूती हुई गुजर गई. कान में गोली लगने के बाद उनको खून आया है. डोनाल्ड ट्रंप को फिलहाल सुरक्षित बताया जा रहा है. अमेरिका में इन दिनों आम चुनाव के लिए चुनावी रैलियां का दौर जारी है.
जिस बंदूकधारी ने डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर गोलियां चलाई उसका नाम थॉमस मैथ्यू क्रॉक्स है. वह डोनाल्ड ट्रंप की विरोधी रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा हुआ है. उसकी उम्र महज 20 साल है. इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए वह पहली बार मतदान करने वाला था.
चुनावी रैली के मंच के पीछे तैनात स्नाइपर्स ने हमलावर को तत्काल गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. स्नाइपर अमेरिका की सीक्रेट सर्विस से जुड़े हुए थे. क्रॉक्स पीटरबर्ग के बेथेल पार्क उपनगर का रहने वाला था. यहां से ट्रंप की रैली स्थल करीब 56 किलोमीटर दूर दक्षिण में है.
हमलावर पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज था. गणित में पढ़ाई के दौरान वह स्टार अवार्ड भी जीत चुका था.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि राजनीति में इस मानसिकता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.
