इजराइल का अगला टारगेट अब आतंकी संगठन हिजबुल्लाह है. इजराइल ने हिज्बुल्लाह पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. इन हमलों में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट का कमांडर मोहम्मद अली इस्माइल और उनका डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल मारा गया है.
इसराइल ने बेरूत स्थित हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर शुक्रवार की शाम को हवाई हमले शुरू किये. लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर हैवी गाइडेड बम से हमले किए गए. इन हमलों से पूरा बेरूत हिल गया. हमले में हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर पूरी तरीके से खत्म हो गया है. बताया जा रहा है कि इसी हमले में हिजबुल्लाह के दो कमांडर भी मारे गए हैं.
हिज्बुल्लाह प्रमुख नसरुल्ला को निशाना बनाने के लिए इसराइल ने वायुसेवा का सहारा लिया. इस हमले में और कितने लोग मारे गए हैं, इसकी सही जानकारी नहीं मिली है. लेकिन इजरायली पीएम ने नेतन्याहू ने यूनाइटेड नेशन्स में स्पष्ट किया है कि वह हिज्बुल्लाह को खत्म करके ही दम लेंगे.
साथ ही उन्होंने ईरान को भी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि ईरान किसी मुगालते में ना रहे. उसका हर हिस्सा इजरायल की पहुंच में है. नेतन्याहू ने हमास को कहा कि बेहतर होगा कि वह आत्मसमर्पण कर दे. नही तो उसे अंजाम भुगतना होगा.
फिलीस्तीन को जमींदोज करने के बाद इजराइल के सामने हमास विरोधी बनकर खड़ा हुआ था. इजराइल ने हमास को भी किसी हद तक खत्म कर दिया है. अब हमास के समर्थन में आया आतंकी संगठन हिजबुल्लाह इजराइल का सामने का दुश्मन है. पिछले दिनों इजराइल पर हुए हमलों के बाद पीएम नेतन्याहू बुरी तरह बौखला गये है.
