उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) ने गुलजार शेख नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है. गुलजार शेख ने रेल पटरी को अवरोधित करके वीडियो बनाये और उन्हें अपने सोशलमीडिया प्लेटफार्म्स पर पोस्ट किया था. शेख की हरकत रेल सुरक्षा के लिए खतरा बन गयी थी.
आरपीएफ ने प्रयागराज में 22 साल के गुलजार शेख की गिरफ्तारी की है. उसे रेलवे सुरक्षा नियमों को तोड़ने के अन्तर्गत अपराध में गिरफ्तार किया गया है. गुलजार शेख ने रेल पटरी पर साइकिल, गैस सिलेंडर और पत्थर रखकर वीडियो बनाये थे. ट्रेन के पटरी पर गुजरने से पहले वह इन वस्तुओं को पटरी पर रख देता था और ट्रेन गुजरते हुए उसके असर को कैमरे से शूट करता था.
इन वीडियोज को वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करता है. गुलजार शेख यह सब अपने यूट्यूब चैनल पर अधिक लाइक्स और व्यूज के लिए करता है. उसकी वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल किया गया. पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और वीडियो के परीक्षण के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है.
