नरेंद्र मोदी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नाराज है. मंगलवार को गाजियाबाद में उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अब हमें लोगों को रिटायर करने और सस्पेंड करने का रिकॉर्ड बनाना है.
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास गाजियाबाद के दुहाई में नितिन गडकरी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान गडकरी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के मेंटेनेंस को लेकर काफी नाराज नजर आए. उन्होंने कहा कि अच्छे काम के लिए हम अवार्ड देते हैं. अच्छा काम नहीं करोगे तो यहां से तुम्हारी छुट्टी कर देंगे.
नितिन गडकरी ने अपने भाषण में कहा कि अब रोड का रिकॉर्ड तो बहुत हो गया. हम विश्व का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क बन गए हैं. अब हमें लोगों को रिटायर करने और सस्पेंड करने का रिकॉर्ड बनाना है. कॉन्टैक्टर को ब्लैकलिस्टेड कर बैंक गारंटी जब्त कर लेंगे. ऐसा हाल करेंगे कि कहीं कांटेक्ट नहीं ले पाओगे. मेरी बात गंभीरता से ले लो. मैंने राज्यमंत्री को कहा है कि अब वह रोड पर घूमें.
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने पर्यावरण को बचाने की संकल्प के साथ कहा कि मैं जिस गाड़ी से चलता हूं वह पराली के बने ईंधन से चलती है. जल्द ही हवाई जहाज भी पराली ईंधन से उड़ेंगे. वेस्ट यूपी, हरियाणा, पंजाब के लोग पराली जलाते हैं. इससे दिल्ली का प्रदूषण लेवल बढ़ता है. मैंने इसे कम करने के लिए पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के साथ मिलकर काम किया है. आज पानीपत में इंडियन ऑयल का प्लांट शुरू हुआ है. यह पराली से 1 लाख लीटर प्रतिदिन एथेनॉल बना रहा है. 88000 टन हवाई ईधन भी बन रहा है. यानी अब हवाई जहाज भी पराली के तैयार ईंधन से चलेंगे.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कर्नाटक के किस बंबू की 1 एकड़ खेती से ₹8 लाख सालाना कमाते हैं. बंबू से अचार, कपड़े, बैग, जर्सी, फर्नीचर बनते हैं .NHAI ने नॉर्थ ईस्ट में बंबू से 80 किलोमीटर क्रैश बैरियर बनाया है. मैंने NHAI से कहा है कि लोहे को निकालो और पूरे नॉर्थ ईस्ट में किसानों से बंबू लेकर क्रेश वैरियर बनाओ. बंबू कटने से नॉर्थ ईस्ट के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा.
