इसराइल के लिए बरसों से मुसीबत बना हमास का प्रमुख इस्माइल हानिया ईरान में मारा गया है. हानिया और उसके सुरक्षाकर्मी को तेहरान के एक अपार्टमेंट में इसराइली सीक्रेट सर्विस ऐजेंसी मोसाद ने ढेर कर दिया. ईरान ने हानिया की मौत को शहादत का दर्जा दिया है.
इस्माइल हानिया हमास आतंकी संगठन का राजनीतिक नेता था. वह ईरान के नये राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में राजकीय अतिथि बनकर शिरकत करने आया था.
ईरानी राज्य टेलीविजन ने बुधवार की सुबह इस्माइल हानिया की हत्या की सूचना दी। इसके बाद ईरान समर्थित विश्लेषकों ने तुरंत हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराना शुरू कर दिया। इजरायल ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की. इजरायल पर ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों और उसके परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों को निशाना बनाकर वर्षों से हत्या अभियान चलाने का संदेह है.
ईरान की राजधानी तेहरान में हमास सरगना इस्माइल हानिया मारा गया है. इजरायली आईआरजीसी के एक बयान के अनुसार, हानिया और उसके एक गार्ड की कथित तौर पर तेहरान स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई. ईरान के मुताबिक बुधवार सुबह तेहरान में इस्लामी हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख डॉ. इस्माइल हानिया के आवास पर हमला किया गया और इस घटना के बाद, वह और उनके एक अंगरक्षक शहीद हो गए. ईरान के बयान के मुताबिक हत्या कैसे हुई, इस बारे में कोई जानकारी नही दी गयी है.
