जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान दो भारतीय सेवा के जवान शहीद हो गए हैं. दो अन्य सैनिक घायल है जिन्हें एयरलिफ्ट करके उधमपुर के कमांड सेंटर अस्पताल पहुंचाया गया है. शहीद हुए जवान व्हाइट नाइट कोर के नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह है.
जम्मू में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि छात्रू के नायक गांव के ऊपरी इलाके के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस और सेना को मिली थी. सेना और पुलिस में यहां पर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. जब पुलिस और सेना की घेराबंदी सख्त हो गई तो आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी.
इस फायरिंग में चार भारतीय सैनिक घायल हो गए. घायलों में से दो की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी. बाकी दो को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है.
जम्मू कश्मीर में चुनाव के चलते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डोडा में पहली चुनावी रैली है. पीएम नरेंद्र मोदी यहां से किश्तवाड़ समेत 8 सीटों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इन सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली के चलते डोडा में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
