भारत के डैसिंग एथलीट नीरज चोपड़ा पर क्रश रखने वाली लड़कियों के लिए बुरी खबर है. बेहतरीन खिलाड़ी ने साल के शुरूआत में बेहतरीन खबर देते हुए एक्स पर अपनी शादी का फोटो पोस्ट किया है. नीरज चोपड़ा ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है. हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तक चले इस शादी समारोह में नीरज ने हिमानी संग सात फेरे लिए.
नीरज चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी शादी के तीन फोटो पोस्ट किये है. नीरज चोपड़ा ने लिखा है-
“जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। 🙏
Grateful for every blessing that brought us to this moment together. Bound by love, happily ever after.
नीरज ♥️ हिमानी”
19 जनवरी की रात 9:36 बजे किये गये इस पोस्ट से नीरज ने सबको चौंका दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमानी मोर सोनीपत के लड़सौली गांव की निवासी है. फिलहाल वह अमेरिका की फ्रैंकफिन पियर्स यूनिवर्सिटी में खेल प्रबंधन की पढ़ाई कर रही है. इससे पहले 25 वर्षीय हिमानी ने दक्षिण पूर्वी लुसियाना यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है. उन्होने दिल्ली के मिरांडा हाउस से राजनीति विज्ञान और शारीरिक विज्ञान में डिग्री ली है. उनकी शुरूआती शिक्षा लिटिल एंजेल्स स्कूल की है. हिमानी के भाई हिमांशु भी टेनिस खिलाड़ी है.
सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश की एक खास जगह पर नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी तीन दिन तक चली. इस शादी में बेहद खास दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया था. दिलचस्प बात यह है कि घरों में घुसकर बाथरूम्स की खाक छानने वाली मैनस्ट्रीम मीडिया को इस शादी की भनक तक नही लगी.
शादी की जानकारी खुद नीरज चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है.
नीरज ने शादी के 3 फोटो पोस्ट किये है. एक क्लोज फोटो में नीरज और हिमानी क्लोजअप में पवित्र अग्नि के सामने मंडल में बैठे हुए हाथ जोड़े नजर आ रहे है. दूसरे फोटो में रिश्तेदारों के साथ मंडल में बैठे दूल्हा-दुल्हन दिख रहे है. तीसरे फोटो में नीरज की मां नीरज के साथ तेल रस्म निभाती दिख रही है.
फोटो में चुनिंदा मेहमान ही नजर आ रहे है. इससे लगता है कि बेहद कम लोगो ने शादी में शिरकत की थी. मंडप को फूलों से बेहद खूबसूरत सजाया हुआ है.
ओलिंपक के बाद नीरज की शादी की चर्चा ओलंपियन शूटर मनु भाकर के साथ हुई थी. कुछ तस्वीरों में मनु भाकर और उनकी मां नीरज के साथ नजर आयी थी जिसके बाद सोशलमीडिया पर इन तस्वीरों को मनु और नीरज की संभावित शादी से जोड़ा गया. हालांकि, इस बारे में किसी भी पक्ष से कोई कन्फर्मेशन नही आया था.
मनु भाकर चंद रोज पहले भारत की राष्ट्रपति के हाथों खेलों के सर्वोच्च पुरस्कार खेलरत्न से सम्मानित हुई है. मनु ने पेरिस ओलिंपक में दो पदक जीते थे.
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो-2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. पेरिस-2024 ओलंपिक में उन्होंने 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया था. इस स्पर्धा में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया था.
