मुस्लिम लड़कियों का हिंदू धर्मान्तरण कराने के अभियान को भगवा लव ट्रैप का नाम दिया गया है. मुसलमानों के कुछ संगठन इस कैम्पेन में उन मुस्लिम लड़कियों की प्राइवेसी में सैंध लगा रहे है जिनके लव अफेयर या दोस्ती हिन्दू लड़कों से है. एक मुस्लिम लड़की ने कई महीने पहले एक शिकायत की तो इस खतरनाक कैम्पैन का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है.
इन्स्ट्राग्राम पर @UROOJFATIMA8676 हजरत फातिमा एकाउन्ट से मेरठ की दर्जनों मुस्लिम लड़कियों की प्राइवेसी डिस्क्लोज की गयी है.
इन्हीं में से एक लड़की मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय की छात्रा है. उसके क्लासमेट के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस में उसके घूमते हुए का एक वीडियो चुपचाप बनाया गया और उस वीडियो को @UROOJFATIMA8676 हैंडल के जरिये यह कहकर दुष्प्रचारित किया गया कि मुस्लिम छात्रा एक हिंदू लड़के के प्रेमजाल में है और मुसलमान पेरेन्ट्स को उसकी खबर तक नही है.
अपनी निजी जिंदगी में इस दखल के बाद छात्रा मानसिक अवसाद में आ गयी जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की.
पुलिस इन्वेस्टीगेशन में शिकायतकर्ता छात्रा का वीडियो जिस @UROOJFATIMA8676 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया उसका कोई माई-बाप नही है… यानी यह एक फर्जी एकाउन्ट है.
पुलिस ने इस एकाउन्ट को बनाने वाले से लेकर इसे ऑपरेट करने वाले तक की डिटेल इन्स्ट्राग्राम से मांगी तो अलीगढ़ के फिरोज का नाम सामने आया. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि पुलिस इन्वेस्टीगेशन की उसे खबर लग गयी थी और वह बिहार भाग गया. पुलिस लगातार उसे तलाशती रही.
24 घंटे पहले उसकी लोकेशन फिर से अलीगढ़ आयी तो पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस अब उसे पूछताछ कर रही है.
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. ऐसी मुहिम के पीछे कौन है इसकी भी जानकारी की जायेगी और सबके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.
