छोटे पर्दे की बड़ी अभिनेत्री हिना खान इन दोनों ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह दुल्हन के लाल जोड़े में रैंप वॉक करती नजर आ रही है.

ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से गुजर रही एक्ट्रेस हिना खान ने इस वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि “मेरे पिता हमेशा कहा करते थे पापा की स्ट्रांग बच्ची. रोओ मत. अपनी प्रॉब्लम के बारे में किसी से शिकायत मत करो. अपनी लाइफ पर कंट्रोल करना सीखो. खड़ी रहो और इससे निपटो.”
“इसी वजह से मैने रिजल्ट के बारे में चिंता करना बंद कर दिया है. बस उस पर फोकस है जो मेरे कंट्रोल में है. बाकी अल्लाह पर छोड़ दो. वह आपके प्रयासों को देखता है. वह आपकी प्रार्थनाएं सुनता है और आपके दिल को जानता है. यह आसान नहीं था लेकिन मैं खुद से कहती रही. आगे बढ़ना है. मत रुकना.”
हिना ने 28 जून को सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है. पोस्ट में लिखा था कि “मैं उड़ रही अफवाहों के बीच में आपको कुछ जरूरी जानकारी देना चाहती हूं. मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं. मैं ठीक हूं. मैं स्ट्रांग हूं और डटी हुई हूं. इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरीके से कमिटेड हूं. मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इसे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं.
हिना ने हाल ही में इस बात की भी जानकारी दी थी कि कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट की वजह से उन्हें म्यूकोसाइटिस हो गया है. वे इसके इलाज के लिए भी डॉक्टर की सलाह ले रही हैं. 36 साल की हिना छोटे पर्दे के बहुचर्चित सीरियल “यह रिश्ता क्या कहलाता है” से घर-घर में प्रसिद्ध हुई थी. इसके अलावा वह बिग बॉस-11 में भी नजर आई थी.
