अमेरिका में इन दोनों नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव चल रहा है. भारतीय मूल की कमला हैरिस पहली अश्वेत महिला उम्मीदवार चुनी गई है. अगर कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति निर्वाचित होती हैं तो वह अमेरिकी इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होगी. 59 साल की कमला हैरिस अमेरिका में दूसरी महिला है जिन्हें रिपब्लिकन या डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है.
जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस का समर्थन करते हुए 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था. बाइडेन ने एक लेटर जारी करके कहा कि देश और पार्टी के हित में, मैं चुनाव से बाहर हो रहा हूं. दरअसल, अमेरिका में 28 जून को हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता यह मांग कर रहे थे कि वे राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी छोड़ दें. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बाइडेन को प्रेसिडेंशियल रेस से बाहर होने के लिए कहा था.

अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. प्रेसीडेंशियल डिबेट के बाद सिंगर टेलर स्विफ्ट ने कमला हैरिस का समर्थन किया. 11 सितंबर को टेलर स्विफ्ट ने कमला हैरिस के समर्थन में पोस्ट किया था. इस पोस्ट में टेलर ने कुछ दिनों से वायरल AI जेनरेटेड वीडियो का खंडन भी किया था. इस AI वीडियो में वह ट्रंप का समर्थन करते हुए दिख रही थी.
टेलर ने पोस्ट में लिखा था कि वह वीडियो फेक था. मैंने तय किया है कि नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में, मैं कमला हैरिस और टिम बॉल्ज को वोट करूंगी. कमला और ट्रिम, डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हैं.
टेलर स्विफ्ट के इस पोस्ट के बाद पूर्व राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगर टेलर पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा “आई हेट टेलर स्विफ्ट” (मैं टेलर स्विफ्ट से नफरत करता हूं) उन्होंने यह वाक्य अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है. ट्रंप की यह पोस्ट स्विफ्ट के उस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद आई है जिसमें उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया था.

टेलर स्विफ्ट के इंस्टाग्राम पर 284 मिलियन फॉलोअर्स है
