पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान आज ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट के घर पहुंचे है. उन्होने विनेश के ताऊ से मुलाकात की और विनेश के साथ ओलिंपक2024 में हुई घटना पर अफसोस जाहिर किया है. विनेश फोगाट को आज ओवरवेट के चलते ओलिंपक रेसलिंग के फाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया था.
मुख्यमंत्री चरखी दादरी में महावीर फोगाट से मिलने उनके घर पहुंचे और परिवार हौसला देते हुए बेटी विनेश की तारीफ की. उन्होने कहा कि मैने कल पूरा मैच देखा और विनेश को एक-एक पहलवान को चित्त करते हुए देखा. उन्होने कहा कि वह इस मामले को राजनीति से नही जोड़ना चाहता.
सीएम ने कहा कि यह हमारे अफसरों की अनदेखी है जो वहां टीम के साथ गये है. वह वहां क्या कर रहे थे. उन्हें इस मामले पर आगे बात करनी थी. हमारे साथ हाकी में भी नाइंसाफी हुई है. यह कैसा रेड कार्ड है. पूरा देश इस फैसले की निंदा कर रहा है. हम यूक्रेन की जंग रूकवा रहे है लेकिन हम अपने प्लेयर्स के पक्ष में नही खड़े है.
नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि जब बेटी ने तीन मुकाबले जीते तो कोई ट्विट नही आया और जब वह डिस्क्वालिफाई हो गयी तो हमारी बेटी और चैन्पियन लिखकर ट्विट किये जा रहे है. उन्होने कहा कि हम बेटी के साथ खड़े है.
