ओलिंपक के फाइनल में पहुंचकर डिस्क्वालीफाई हुई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के लिए अब देश-विदेश में इंसाफ की मांग उठने लगी है. भारत और उसके बाहर के कई नेता, खिलाड़ी और खेलप्रेमियों ने विनेश फोगाट को सिल्वर मैडल दिये जाने की मांग की है. आज संसद से वाकआउट करके बाहर आये सांसदों ने भी सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विनेश फोगाट के अयोग्य ठहराये जाने पर खिलाड़ी और उसके परिवार को हौसला दिया. उन्होने उसे देश की बेटी और चैन्पियन बताया है.
अमेरिका के मशहूर पहलवान जॉर्डन बरोज ने विनेश फोगाट के समर्थन में ट्विट करके नियमों में बदलाव की मांग की है. जार्डन ने कहा कि आयोजकों को चाहिए कि विनेश को वह सिल्वर मैडल प्रदान करे. वजन मापने का समय सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे किया जाना चाहिए.
हरियाणा से कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी विनेश फोगाट को सिल्वर मैडल देने की मांग की है.
पदमश्री और अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ी वीरेन्द्र सिंह ने भी विनेश फोगाट को सिल्वर मैडल दिये जाने की मांग की है.
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाती मालीवाल ने सिल्वर मैडल दिये जाने की मांग की है. उन्होने फोगाट को देश की शान बताया.
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने इस मामले में जांच की मांग की है. उन्होने सरकार से इस मामले में दखल दिये जाने की मांग रखी है. चन्द्रशेखर ने संसद में कहा कि विनेश हमारी आपकी और इस देश की बेटी है और उस पर देश को गर्व है
