भारत के ओलंपियन एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलिंपक में सिल्वर मैडल जीता है. ओलंपिक में इस बार का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अरसद नदीम के नाम रहा. नदीम ने विश्व कीर्तिमान के साथ जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया. नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलिंपक में मैडल लेने वाले खिलाड़ी बन गये है.
नीरज चोपड़ा हरियाणा प्रदेश के पानीपत के छोटे से गांव से आते है. फिजिकल फिटनैस के लिए खेलना शुरू करने वाले नीरज ने जब स्टेडियम में जाकर जैवलिन फैंकना शुरू किया तो फिर रूके नही. उन्होने स्टेट से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ियों के साथ जब खेल शुरू किया तो सबको पीछे छोड़ दिया. टोक्यो ओलिंपक 2020 में उन्होने कीर्तिमान बनाकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था.

नीरज ने एक बार फिर से ओलिंपक में पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है. उनके घर पर बीती रात जमकर आतिशबाजी हुई. उनकी मां ने सबको मिठाई खिलायी. इस बार ओलिंपक में उनका बेहतरीन प्रदर्शन 89.45 मीटर का है.
पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने 92.97 मीटर जैवलिन फैंककर विश्व कीर्तिमान बनाया है. उन्होने पड़ौसी देश पाकिस्तान के लिए स्वर्ण पदक जीता है. भारत इस बार अभी तक किसी भी खेल में स्वर्ण पदक हासिल नही कर सका है. पाकिस्तान ने 32 साल बाद स्वर्ण पदक जीता है. ओलिंपक में यह पाकिस्तान का चौथा स्वर्ण पदक है.
नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल हो गया था, उनका पैर लाइन को टच कर गया. इसके बाद नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका था. नीरज का तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा थ्रो भी फाउल रहा. नीरज ने छह प्रयास में से पांच में फाउल किए. टोक्यो ओलंपिक 2020 में सात अगस्त का दिन हमेशा याद रखा जाएगा. साल 2021 में इस दिन नीरज ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया था. टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण अपने नाम किया था. उस साल नदीम पांचवें स्थान पर रहे थे.
