ओलिंपक से बाहर हुई भारत की नामचीन पहलवान विनेश फोगाट के सिल्वर पर अब मंगलवार को फैसला होगा. शनिवार रात साढ़े 9 बजे कैस को यह निर्णय सुनाना था लेकिन किन्हीं वजह से यह फैसला टाल दिया गया है. विनेश फौगाट 100 ग्राम वजन अधिक मिलने की वजह से ओलिंपक में अयोग्य ठहराई गयी थी.
ओलिंपक में खेल पंचाट (CAS) की ए़डहॉक डिवीजन ने अभी तक विनेश फौगाट को सिल्वर मैडल दिये जाने पर अपना फैसला नही सुनाया है. यह फैसला अब मंगलवार को साढ़े छह बजे (भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे CAS की मध्यस्थ डॉ एनाबेल बैनेट सुनायेगी. रविवार को सभी पक्ष मध्यस्थ के समक्ष अपने दस्तावेज रखेगे.
जानकारी के मुताबिक अगर फैसला विनेश के पक्ष में आया तो उन्हें क्यूबा की पहलवान के साथ संयुक्त रूप से रजत पदक दिया जा सकता है. विनेश ओलिंपक में अयोग्य ठहराई गयी थी जिसके बाद उन्होने अन्तर्राष्ट्रीय ओलिंपक संघ से मांग की थी कि उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मैडल दिया जाये.
ओलिंपक के फाइनल में पहुंचने के लिए विनेश फौगाट ने एक के बाद एक लगातार 3 मुकाबले जीते थे. इन मुकाबलों में उसने पिछली ओलिंपक विजेता पहलवान को हराया था. विनेश के अयोग्य ठहराये जाने के बाद से देश में निराशा की लहर है. फाइनल मुकाबले से पहले होने वाले भार में विनेश का वजन तय 50 किलोग्राम से 100 ग्राम अधिक मिला था.
