xr:d:DAFoTZ0y3Kk:62,j:84839362334244809,t:23071803
उत्तराखंड में मानसून का असर अपने शिखर पर है. पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. कई दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. आज सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश जारी है. मसूरी में भी मूसलाधार बारिश के बाद घना कोहरा छा गया है.

बारिश के असर का आलम यह है कि अब सैलानियों की संख्या में कमी आयी है और कई इलाके जलमग्न हुए है. नदियां अपने पूरे उफान पर है. कई इलाकों में बारिस के चलते भूस्खलन की खबरें भी आयी है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड और गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
